श्वेतांबर जैन समाज के आठ दिवसीय पर्युषण पर्व का समापन

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट

नानपुर में प्राचीन श्वेतामबर जैन मंदिर में संवत्सरी पर्व मनाया गया। शाम को प्रतिक्रमण करने के बाद खमत खामणा को दौर शुरू हुआ। जैन मंदिर में सुबह से प्रतिक्रमण करने के बाद प्रक्षाल पूजन कर कल्पसूत्र का वाचन किया गया।

जैन समाज के पप्पु जैन ने संवतसरी का महत्व बताते हुए कहा कि क्षमा बहादुर, महावीरों का अलंकार है।जैन समाज के पर्युषण पर्व में संवत्सरी का बड़ा महत्व होता है।पर्यूषण पर्व जैन समाज का महापर्व का आज समापन का दिन है यह पर्व 8 दिन तक मनाया जाता है इस पर्व पर पांचवें रोज भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म उत्सव मनाया गया

बेटी प्रेक्षा जैन,और बेटी पल जैन द्वारा 8दिन से एकाशना उपवास किया गया, इसमें साल भर में किसी से जाने अनजाने में किसी भी प्रकार की गलती हुई हो तो उसे प्रायश्चित कर एक दूसरे से मिच्छामी दुक्कड़म बोलकर क्षमा मांग कर भुलाया जाता है।

इस दौरान शासन, प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किय| गया, 

 
 जैन समाज के पुराणिक  परिवार के राकेश जैन, रीता जैन ,मनीष जैन ,प्रतीक्षा जैन, पप्पू जैन ,खुशबू जैन, नमन जैन ,आरव जैन ,आशी जैन प्रेक्षा जैन ,पल जैन एवम साथ ही अन्य समाजजन ने मिलकर  पूजा ,अर्चना, व आरती का लाभ लिया व  पर्युषण पर्व को सादगी के साथ यह पर्व मनाया गया ।
Share on WhatsApp