बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
ग्राम बड़ी खट्टाली में जैन समाज द्वारा 15 अगस्त से 22 अगस्त तक पर्यूशन पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। मंदिर में प्रतिदिन पूजा,भक्ति एवं प्रतिकमन किया गया। आज शनिवार को पर्व के अंतिम दिन मंदिर जी में सुंदर अंग रचना की गई एवं भगवान को सजाया गया।
एवं कल्पसूत्र का अंतिम दिन वाचन किया गया सायंकाल 4 बजे से 6:30 बजे तक मदिर परिसर में जैन समाज द्वारा सामूहिक रूप से प्रतिकमन किया गया। एवं मंदिर जी में भगवान नेमिनाथ जी , गोतम स्वामीजी व राजेंद्र सूरी स्वर जी गुरुद्वव की आरती के पश्चात् जैन समाज द्वारा सामूहिक रूप से एक दूसरों से विगत 12 माह में हुई जाने अनजाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हुई गलती या भूल के लिए छमायाचना की गई।
Share on WhatsApp
