इसी परिवार के 4 अन्य सदस्य है कोरोनो पाजेटीव
परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
नगर के असाड़पुरा क्षेत्र में रहने वाली एक ६१ वर्षीय महिला कोरोना से जंग हार गई और शुक्रवार सुबह उनकी इंदौर में दुखद मृत्यु हो गई। उक्त महिला के पति, पुत्री, जमाई व 3 माह की नातीन भी कोरोना पाजेटीव है जिसमें से पति इंदौर में व शेष 3 आलीराजपुर जिला अस्पताल के आईसोलशन वार्ड में भर्ती होकर उपचारत है। विडंबना है कि उक्त महिला के पति व पुत्री को भी उनकी मृत्यु की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं दी गई थी। मृत महिला स्थानीय शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बोरखड़ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सुबह उनकी मृत्यु के कुछ घंटो के पश्चात इंदौर में ही अस्पताल प्रशासन की और उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। जिसमें नाम मात्र लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई। ज्ञात हो की गत १७ अगस्त मंगलवार को कोरोना की १0 लोगों की रिपोर्ट पाजेटीव आई थी। जिसमेें से असाड़ा राजपूत समाज के एक ही परिवार के ५ लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में आ गए थे। किंतु 5 वे दिन इसी परिवार की एक महिला की मृत्यु हो जाने से असाड़ा राजपूत समाज में शोक की लहर है। वहीं बड़ी बात यह हैं कि इन पाजेटीव परिवार में एक 3 माह की बच्चीं भी शामिल है जिसे कोरोना हुआ है। आलीराजपुर सीएमएचओ डॉक्टर प्रकाश ढोके ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है।
जिले में १५१ एक्टीव केस में से ८४ केस जिला जेल से, जेल व जिला प्रशासन चिंतित
जिले में कोरोना महामारी से पीडि़त मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है जिससे जिले में कोरोना के एक्टीव केस बढ़ रहे है। हालाकी चिंता वाली बात जिला जेल से मिल रही है यहां पर अब तक कुल 84 पाजेटीव मरीज हो चुके है। जिससे जेल प्रशासन के साथ साथ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। जेल में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पाजेटीव केस के चलते यहां पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की और से जारी मेडिकल बुलेटीन के अनुसार जिले में गुरूवार को शाम 6 बजे तक कुल 27 पाजेटीव मरीज मिले जिसमें से 26 मरीज जिला जेल में मिले है जो की जिला प्रशासन व जेल प्रशासन के लिए काफी चिंता का विषय है। वहीं सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल में जो अन्य केदी रह रहे है वे तो चिंतित है ही साथ ही उनके परिजन भी चिंतित नजर आ रहे है वहीं जिला जेल मे बंद केदियों की पेरवी करने वाले वकील भी अपने पक्षकार को बाहर निकालने की कोशिश में लगे हुए ताकि कोरोना महामारी से पीडि़त ना हो सके।
जिला जेल में विशेष ध्यान देने की जरूरत
सीएमएचओ डॉक्टर प्रकाश ढोके द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटीन के अनुसार जिले में कोरोना के कुल एक्टीव केस १५२ है जिसमें ८४ केस जिला जेल के है। यदि जिला जेल की संख्या कुल एक्टीव केस में से घटा दी जाए तो जिले में कुल केस ६८ बचते है। इस तरह से देखा जाए तो जिले में कोरोना पाजेटीव मरीज तेजी से स्वस्थ्य हो रहे है। लेकिन चिंता की बात यह है कि जिला जेल में कोरोना पाजेटीव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है ताकी जेल में रहने वाले अन्य केदी इस कोरोना संक्रमण का शिकार ना हो सके।
उदयगढ़ और कटठीवाड़ा ब्लॉक हुआ कोरोना मुक्त
२० अगस्त की शाम 6 बजे जारी बुलेटीन के अनुसार उदयगढ़ और कटठीवाड़ा विकासखंड में कोरोनो मरीजो की संख्या नील हो गई और दोनो विकासखंड कोरोना मुक्त हो गए। दोनो विकासखंड कोरोना मुक्त होने से जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली वहीं दोनो विकासखंड के नागरिकों में खुशी की लहर दिखाई दी हालाकी दोनो विकासखंड कोरोना मुक्त हुए है।
शिक्षिका श्रीमती प्रेमलता चावड़ा
Share on WhatsApp