स्वतंत्रता दिवस पर 12 घण्टे बिजली गुल रही, दूसरे दिन भी लुका छिपी चलती रही

बारिश की झड़ और बिजली की समस्या से जनता हुई बेहाल

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

स्वतन्त्रता दिवस के उल्लास को शाम होते होते बिजली की बेवफाई ने उदासी में बदल दिया। शाम को बन्द हुई सप्लाई दूसरे दिन सुबह दस बजे तक ही आई। कुल तेरह घण्टे तक क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित रही। तीन दिनों से सतत बरस रहे पानी के साथ बिजली सप्लाई भी बंद हो जाए तो जनता की बेहाली आसानी से समझी जा सकती है। 

मच्छरों और उबासियों से कटी पुरी रात

शाम से ही बिजली गुल हो जाने से कट् ठीवाड़ा क्षेत्र के करीब बीस हजार से ज्यादा ग्रामीण मच्छरों से रात भर परेशान होते रहे, दूसरे दिन भी बिजली सप्लाई रुक रुक कर चलती रही। जनता को पेयजल सप्लाई भी नही हो पाया। 

सोशल मीडिया पर चलते रहे मजाक

क्षेत्र की जनता दो वर्ष पूर्व ही बने ग्रिड के बाद निर्बाध विद्युत सप्लाय होने के दावों और एमपीईबी की कार्य प्रणाली के बारे में सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाते रहे। कुछ ने लिखा यह एमपीईबी का स्वतन्त्रता दिवस की सौगात है क्षेत्र की जनता को तो किसी ने कनिष्ठ अभियंता के क्षेत्र में नही रहने को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। 

स्टाफ की कमी, घना जंगल भी है कारण

इस संबंध में एमपीईबी के कनिष्ठ यंत्री श्री चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आलीराजपुर से आमखुट के बीच ग्राम वड़ी में जंफर गिर जाने से सप्लाई रुक गई थी, घने जंगल मे होने के चलते सुबह ही ठीक हो पाई। इसके अलावा क्षेत्र में कर्मियों की संख्या भी कम है जिससे फाल्ट ठीक होने में समय लग जाता है। 
Share on WhatsApp