जोबट से व्हाया खट्टाली मार्ग की हालत अत्यंत खराब

रोड़ निर्माण के दौरान बड़े-बड़े गड्ढे होने से ग्रामीण व रहवासी परेशान

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

बड़ी खट्टाली ।  खट्टाली जोबट से नानपुर मार्ग की स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भूरिया के अथक प्रयासों से प्राप्त हुवा एवं माह फरवरी से उक्त कार्य प्रारंभ हो गया। उक्त रोड निर्माण की लागत 67 करोड़ की है लेकिन दुर्भाग्य है कि रोड़ निर्माण कार्य प्रारंभ होते ही संबंधित ठेकेदार द्वारा जोबट से नानपुर मार्ग पर भूर घाटी के समीप बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए। जिससे आवागमन में असुविधा उत्पन्न हो रही है वर्षा ऋतु में कई ग्रामीण बाइक सवार असुविधा का सामना कर रहे हैं। हमारे प्रतिनिधि ने स्वयं रोड निर्माण का अवलोकन किया तो सारी पोल खुल गई एवं जोबट मार्ग पर बाइक सवार लहराते लहराते चल रहे थे। ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल उक्त रोड पर जो चिकनी मिट्टी गीली मिट्टी रोड पर जमीन से संबंधित ठेकेदार तत्काल हटवाई जाए। 

आज 15 अगस्त को दोपहर के समय विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने अलीराजपुर से खट्टाली-जोबट जाते समय रोड की स्थिति देखी तो काफी आक्रोशित हुए। खट्टाली से ही रोड के संबंधित ठेकेदार को दूरभाष पर अवगत कराएं कि क्षेत्र के रोड़ की बहुत खराब है। मैं स्वयं बड़ी खट्टाली से 1 किलोमीटर की दूरी पर खड़ी हूं एवं मेरा वाहन भी दलदल में फंस चुका है। भुरिया ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र वासियों की सुविधा को देखते हुए तत्काल उक्त रोड पर सफाई कर तत्काल हटवाया जावे। उक्त रोड पर सफाई एवं मोरम नहीं डाली गई तो संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत करेंगे।

इस संबंध में ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मेहता ने बताया कि वास्तव में खट्टाली से जोबट मार्ग की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। पुराने डामरीकरण रोड को खो दिया गया है। जिस कारण काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालक शासन प्रशासन को कोष रहे हैं। 
इस संबंध में नूर मोहम्मद ने बताया कि उनकी एक मारुति वैन है जो कि आवश्यक कार्य होने के कारण आना जाना होता है। लेकिन बड़े-बड़े गड्ढों के कारण और रोड की खराब स्थिति के कारण काफी परेशानी उत्पन्न होती है।
इस सम्बंध में ग्राम के चेनसिंग डावर ने बताया कि उनके घर के समीप रोड निर्माण के दौरान बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं। पुलिस चौकी के सामने भी काफी कीचड़ एवं बड़े-बड़े जिसके कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के सरपंच व उप सरपंच मदन लड्ढा ने बताया कि वास्तव में मार्ग पर घाटी के समीप बड़े-बड़े गड्ढे एवं कीचड़ हो जाने से ग्रामीणों को समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में आपने बताया कि तत्काल जेसीबी के माध्यम से पूरा कीचड़ साफ कर गिट्टी एवं मोरम भरवाई जावे ताकि ग्रामीणों व वाहन चालकों को असुविधा ना हो।

Share on WhatsApp