रविवार को पर्यटन स्थलों पर नही जा सकेंगे पर्यटक
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
आगामी पर्वो पर कोविड-19 दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए स्थानीय थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक रखी गई। बैठक में पर्यटन स्थलों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को पर्यटन प्रतिबंधित किए जाने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि आगामी 22 अगस्त को गणेशोत्सव और 29 अगस्त को मोहर्रम पर्वों को देखते हुए शांति समिति की बैठक में कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए तहसीलदार संतुष्टि पाल ने बताया कि गणेशोत्सव में प्रतिमा स्थापना सार्वजनिक रूप से किए जाने को प्रतिबंधित बताया है। इस दौरान मंदिरों में भी उपस्थिति न्यूनतम रहेगी। मोहर्रम पर्व पर बनाए जाने वाले ताजिए अधिक ऊंचाई वाले नही रहे रहे रहेंगें व जुलूस नही निकाला जाएगा।
