विश्व आदिवासी दिवस पर पौधरोपण कर, टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापित की

बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

गरीबों, वंचितों के लिए मर मिटने वाले और निर्दयी अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ लड़ने वाले आदिवासी महापुरुषों को विश्व आदिवासी दिवस पर याद किया गया और ग्राम नानी वडोई में टंटया मामा की प्रतिमा की स्थापना की गई। 
ग्राम नानी वडोई में भाजपा जिला अध्यक्ष वक़ील सिंह ठकराला और भाजपा के वरिष्ठ नेता भदू भाई पचाया ने विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया। इस अवसर पर शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए अत्यंत सीमित संख्या में आदिवासी जन उपस्थित थे। इस अवसर पर टंटया मामा प्रतिमा की स्थापना भी की गई। 
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कट्ठीवाडा में झंडा चौक पर महानायक बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर सादगी पूर्वक पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, यहां भी शासन की गाइड लाइन का पालन किया गया। इसी क्रम में मेघ मांडवा स्थित प्राचीन कालूराणा बाबा देव स्थल पर भी समाज जनों द्वारा सादगी पूर्वक पूजा की गई। यहां भी सीमित संख्या में समाज जन उपस्थित थे। 
Share on WhatsApp