संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित(UNO) 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस सोशल डिस्टिंग का पालन करते हुए हर पंचायत स्तर से मनाया 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस
बड़ी खट्टाली
बड़ी खट्टाली में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्राम मसनी (खट्टाली) में 9 अगस्त विश्व आदिवासी के इस ऐतिहासिक दिन के सुभ अवसर पर सबसे पहले बाबा देव में दीपक जलाकर आदिवासी रीतिरिवाज संस्क्रति के आधार से पूजा की गई।उसके बाद महामानव क्रन्तिकारी टंट्या मामा बिरसा मुंडा जयपाल मुंडा, चंद्रशेखर आजाद,महात्मा गांधी, के प्रतिमा पर पटेल दुलेसिंह चौहान और मसनी सरपंच भेरूसिंह कनेश दशरथ मौर्य प्रताप जमरा ने माल्यार्पणकिया उसके बाद कार्यक्रम शुरू किया और संचालन लालसिंह चौहान ने किया।
ग्राम मसनी से 12 वीं से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रवीण पिता फतु सिंह और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मुकेश पिता जालम जमरा
10 वी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुमारी अनीता पिता फूल सिंह मंडलोई और द्वितीय स्थान *रीना पिता दिलीप मौर्य छात्र छात्राओं को आदिवासी क्रन्तिकारी महामानव बिरसा मुंडा टंट्या मामा और संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सम्बन्धित करते हुए नारी शक्ति श्रीमती सोनाली जमरा ने कहा है कि गाँव में चाहे कितना भी बड़ा झगड़ा हो ग्राम पंचायत के माध्यम से झगड़ा सुलझाने की कोशिश करना चाहिए।


