आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
आदिवासी विश्व दिवस पर आदिवासी समाज के लोगों द्वारा कोरोना महामारी के चलते बड़े स्तर पर न मानते हुए कस्बे कस्बे में मनाया गया वही आम्बुआ के भिलवट बाबा में प्रशिद्ध स्थान जो आदिवासी समाज का आस्था का केंद्र है |
वहा पर समाजजनों ने एकत्रित होकर बाबा भिलवट,बिरसा मुंडा,टंट्या मामा,डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पूजन व माल्यार्पण कर आदिवासी दिवस मनाया।इस अवसर पर समाज के उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपनी अपनी वाणी द्वारा समाज के अनेक रीती रिवाजो व वर्षो पुरानी प्रथा पर प्रकाश डाला,इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन में युवाओं का खास योगदान रहा ।

