वृक्ष हो रहे हैं कम - आओ पौधे लगाए हम
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
जनपद शिक्षा केंद्र उदयगढ़ में कलेक्टर सुरभि गुप्ता एवं एसडीएम जोबट अखिल राठौर के दिशा निर्देशानुसार जनभागीदारी समिति बनाई गई ।समिति ने खंडस्त्रोत कार्यालय में बाउंड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्य को करवाए। समिति ने गुरुवार को कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। लगाए गए पौधों में विद्या, गुडल,बाटलपाम, मधुकामिनी, चांदनी, अशोक ,एरोकेरिया, क्रोटोन आदि सहित विभिन्न किस्म के फूल के पौधे शामिल है।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजू मुवेल ने नारियल फोड़, विद्या के पोधा रोपित कर पौधरोपण की शुरुवात की| कार्यक्रमों में खंड स्त्रोत समन्वयक रामसिंह सोलंकी , ठेकेदार मोहम्मदभाई ,कृषि अधिकारी संदीप रावत, उधानिकी अधिकारी भवरसिंह डोडियार ,दरियावसिंह डुडवे , मंडल संयोजक ज्ञानसिंह चौहान, जनशिक्षक पंकज बामनिया,आशीष कुमार राठौड़ ,इकबाल शेख,इंतजार खान,खंड अकादमिक समन्वयक हुसेनसिंह चौहान,रामपाल कन्नौजिया ,अरुण राजपूत,उमाकांत तिवारी, सज्जन सिंह रावत , प्रवीण गुप्ता, राजु बारिया , राजेन्द्र ,रमेश आदि की भागीदारी रही।
