धार्मिक त्योहारों पर नकली व अमानक खाद्य पदार्थ पर सघन कारवाही से मचा हड़कंप

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

नानपुर में एस पी विपुल श्रीवास्तव के निर्देश व एडिशनल एस पी बिट्टू सहगल तथा एवं एस डी ओ पी दिलीप बिलवाल  के मार्गदर्शन अनुसार पुलिस थाना नानपुर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर नकली खाद्य पदार्थ व अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । उसी कड़ी में सघन जांच में एक तूफान वाहन क्रमांक mp 09- bd 1186  में 8 क्विंटल के करीब नकली मावा लेकर जा रहे वाहन चालक गोपाल पिता भारत मण्डलोई निवासी गंधवानी को गिरफ्तार किया गया।आरम्भिक पूछताछ में चालक ने कुक्षी के गोपाल,मनावर के कन्हैयालाल सहित गोपाल यादव का माल होना बताया।गाड़ी मालिक सहित अनिल रूपचन्द गंधवानी आदि के विरुद्ध धारा 26/27/51/52 के अनुरूप खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । 
मामले को लेकर थाना प्रभारी नानपुर ने बताया कि लगातार उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस तरह की सघन जांच पड़ताल सहित अन्य कारवाही सतत जारी रहेगी ।जिला खाद्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादोन ने बताया कि राखी व ईद सहित अन्य त्योहारों पर मिलावट व नकली माल बेचने व परिवहन करने वालों के विरुद्घ कानूनी कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ,खाद्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादोन सहित प्रधान आरक्षक तिलक राज , प्रधान आरक्षक सुरेंद्र ,आरक्षक बलवंत , सुनील ,जितेंद्र , रघुवीर ,महिला आरक्षक वर्षा ,संजू का सहयोग रहा । ग्राम में लगातार पुलिस द्वारा की जा रही अवैधानिक गतिविधियों पर सख्ती को लेकर हर्ष है ।
Share on WhatsApp