नायब तहसीलदार की कार्रवाई

4200 के चालान फाडे
कहा अगली कार्रवाई में दुकानों पर हैंडवास ओर सेनेटाइजर नही मिलने पर भी कटेंगे चालान
आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नगर में दो दिन से नगर परिषद द्वारा 2 बजे दुकाने बन्द करने की अपील की जा रही थी। गुरुवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नियम का पालन ना करने वाले कई दुकानदारो पर चालानी कार्रवाई की कहि- कहि हल्की नोक झोंक भी हुई पर प्रशासन सख्त नजर आया।

2 बजे निकली मेडम  फाड़ दिए 42 सो के चालान
नायाब तहसीलदार सरिता गामड़,नगर परिषद ओर पुलिस की टीम 2 बजे के करीब जब नगर में निकली तो कई दुकानें नियम के विरुद्ध खुली थी। इन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नायाब तहसीलदार सरिता गामड़ ने दुकानदारो के चालान बनाए। साथ ही सोश्यल डिस्टनसिंग का पालन ना करने वालो तथा बिना मास्क वालो को भी अर्थ दण्ड लगाया  गया ।दुकानदारों के साथ बगेर मास्क के तथा सोश्यल डिस्टनसिंग का पालन न करते हुए घूम रहे लोगो के भी टीम ने चालान बनाए कुल मिलाकर 4 हजार 200 रुपये की चालानी  कार्रवाई टीम ने की।

हैंडवास ओर सेनेटाइजर नही होने पर अब होगी कार्यवाई
नायब तहसीलदार सरिता गामड़ ने बताया कि अगली बार जब भी कार्रवाई की जाएगी तो इसमें शासन के निर्देशानुसार  दुकानों पर हैंडवास ओर सेनेटाइजर भी चेक किया जाएगा जो दुकानदार इस नियम का पालन नही करेगा उसके विरुद्ध भी कार्यवाई की जाएगी।

पूरा सीजन गया 8 दिन का त्योहार दुकानदार परेशान
इधर प्रशासन की कार्रवाई पर नगर का व्यापारी वर्ग नाराज नगर आया। कुछ व्यापारियों ने बताया कि इस साल पूरा सीजन कोरोना के चलते ठप रहा। अब राखी के  त्यौहार की एक सप्ताह की ग्रहाकी का दौर है।
दुकानदारों ने बताया कि नगर में लगभग सभी दुकानदार 2 बजे के नियम का पालन कर रहे है। सीजन के चलते ग्राहक दुकान पर खड़ा हो तो 10- 15 मिंट दुकान बंद करने में लेट हो जाते है । इस प्रकार से चालानी कार्रवाई की जाना अनुचित है। कार्रवाई से छोटे व्यापारी पर इससे दोहरी मार पड़ रही है।
Share on WhatsApp