कोरोना को हराकर घर लौटेगी कट्ठीवाड़ा की बेटी

राहत......
कट्ठीवाड़ा के लिए राहत की खबर..लिए गए 59 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव 
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

गत 17 जुलाई को क्षेत्र में दूसरे संक्रमित के रुप मे एक युवा बेटी के पीड़ित होने पर स्थानीय जनता में भय बैठ गया था कि अब क्या होगा, वह कैसे इससे उभरेगी, किन्तु उस बेटी ने साबित कर दिया कि मुसीबत चाहे कितनी ही बड़ी हो, होंसलों से बड़ी नही होती। वह कोरोना को परास्त कर अब अपने घर लौट रही है। 
वहीं क्षेत्र से गत तीन दिनों पूर्व लिए गए सभी 59 सेम्पल नेगेटिव आने पर क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। 

गौरतलब है कि क्षेत्र में गत 16 जुलाई को पहला कोरोना पीड़ित पता चलते ही हलचल मच गई थी। प्रशासन द्वारा त्वरित निकट सम्पर्क के सेम्पल लिए गए गए जिनमें उसी परिवार की युवा बेटी भी पॉजिटिव पाई गई थी। किन्तु तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी उस बेटी ने हिम्मत नही हारी और कोरोना को परास्त कर दिया। उनकी परिजन भी कोरोना से बहादुरी से लड़ रही है और उनके भी शीघ्र घर आने की प्रार्थना स्थानीय जनता कर रही है। 

तीन दिनों पूर्व लिए 59 सेम्पल भी नेगेटिव प्राप्त
क्षेत्र में गत 25 जुलाई को लिए गए 59 सेम्पल भी नेगेटिव प्राप्त हुए है जिसमें से 6 सेम्पल मेडिकल स्टाफ के थे। मुख्य बाजार के कुल 53 सेम्पल के नेगेटिव मिलने पर जनता और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही 20 जुलाई को एक ही परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त हुई है जो गत आठ दिनों से तकनीकि कारणों से होल्ड पर थी। 

Share on WhatsApp