रुकी हुई रिपोर्ट आठ दिनों बाद मिलने पर मिली राहत
अब तक लिए 473 सेम्पल में से 2 प्रतिशत पाज़िटिव निकले
अप्रेल में लिए 73 सेम्पल जुलाई माह में बढ़कर 499 हो गए
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण की पहचान के लिए, लिए जा रहे सेम्पल की संख्या जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है, उसकी जांच प्रक्रिया की रफ्तार धीमी होती दिखाई दे रही है, जबकि संक्रमितों की संख्या अब तक कि कुल संख्या के दो प्रतिशत से कुछ ज्यादा है। अप्रेल से प्रारम्भ हुई कोरोना संभावितों के सेम्पल जुलाई माह तक लगभग छः गुना हो गई है जो बढ़ती ही जा रही है। कुछ लोगों की रिपोर्ट आठ दिनों बाद आज ही नेगेटिव मिलने पर प्रशासन और पीड़ितों ने राहत की सांस ली|
दस दिनों बाद भी नही मिली टेस्ट रिपोर्ट
18 जुलाई को कट् ठीवाड़ा में पाए गए दूसरे संक्रमित के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा हवेलिखेड़ा क्षेत्र से कुल 45 सेम्पल लिए गए थे जिनमें से तक 21 रिपोर्ट ही प्राप्त हुई है। इसी तरह 20 जुलाई को एक ही परिवार से लिए 8 सेम्पल में से तीन रिपोर्ट जो कि पॉजिटिव थी महज तीसरे दिन मिल गई थी, किन्तु उसी परिवार के शेष 5 सदस्यों को आठवें दिन रिपोर्ट प्राप्त हो सकी है, जिससे उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। प्रशासन द्वारा उन्हें एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया था जहां उनके लिए आवश्यक उपचार के बारे में कन्फ्यूजन बना हुआ था। बेहद परेशान इन परिजनों द्वारा प्रशासन से अनेक बार रिपोर्ट के लिए निवेदन किया किन्तु प्रशासन भी बिना रिपोर्ट के असहज स्थिति में था, नेगेटिव रिपोर्ट मिलने पर उक्त परिजन अब राहत की सांस ले पाए है।
निरंतर बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमित
16 जुलाई को क्षेत्र का पहला कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे कट् ठी वाड़ा क्षेत्र में 26 जुलाई तक कुल 10 संक्रमित हो गए अर्थात प्रतिदिन एक संक्रमित पाया गया। क्षेत्र में कंटेन्मेंट झोन की संख्या अब तक पांच बताई जा रही है।
अंचल में कम, कस्बे में अधिक बढ़ रहा संक्रमण
क्षेत्र में पाए जाने वाले संक्रमण में सर्वाधिक 7 केस तहसील मुख्यालय कट् ठीवाड़ा में पाए गए जबकि चाँदपुर में 3 केस मिले है। कदवाल, आमखुट, सोरवा क्षेत्र अभी तक संक्रमण से बचे हुए है।
