जिले की प्रावीण्य सूची में टॉप पर आया कट्ठीवाड़ा के ग्रामीण अंचल का छात्र गोलू किराड़

"सायबर क्राईम अनुसंधान के क्षेत्र में काम करने की इच्छा है"
उत्कृष्ट हाईस्कूल का 81 तो मॉडल का रिजल्ट 91 प्रतिशत रहा
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

कहते है साइंस में टॉप करना आसान है, पास होना मुश्किल है और आर्ट्स में पास होना आसान है, टॉप करना मुश्किल है। किंतु क्षेत्र के ग्रामीण अंचल गोलम्बा के आदिवासी परिवार का छात्र तमाम संघर्षों के बाद यदि जिले की मैरिट में टॉप पर अपना स्थान बनाता है तो उसकी इस उपलब्धि पर परिवार ही नही पूरे क्षेत्र वासियों को गर्व होगा। 12 वीं में यह उपलब्धि पाई है गोलू पिता रतु किराड़ ने जिसका सपना सायबर क्राइम अनुसंधान के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना है। गोलू के पिता रतु किराड़ ने बताया कि गोलू भविष्य में जो भी करना चाहेगा, उसे में हर स्तर पर अपनी क्षमता से बढ़कर पूरी मदद करूंगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उत्कृष्ट हायरसेकंडरी स्कुल कट्ठीवाड़ा के कक्षा 13 वीं के छात्र गोलू किराड़ ने कला संकाय में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप किया है। स्कूल के कुल 129 छात्रों में से 105 छात्र सफल हुए है जिनमें 47 प्रथम, 54 द्वितीय व 4 तृतीय रहे है। संस्था का कुल प्रतिशत 81 रहा है। 
शासकीय मॉडल स्कूल में कुल 57 छात्रों में से 52 छात्र सफल हुए है जिनमें 38 प्रथम, 14 द्वितीय रहे। संस्था का कुल रिजल्ट 91 प्रतिशत रहा है। 

Share on WhatsApp