तहसीलदार ने की चालानी कार्यवाही

सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट 
सोडंवा तहसील मुख्यालय पर तथा वालपुर मै सोडंवा तहसील के तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल के द्वारा भारत सरकार के कोरोना कोविड-19 महामारी मै नियम नही मानने वाले पर चालानी कार्य वाही की तथा अर्थ दंड लगाया| |
 ग्राम सोंडवा के तीन  व वालपुर के चार व्यापारियों के विरुद्ध अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर सोशल डिस्टेंस व मास्क का उपयोग नहीं करते पाए जाने पर कलेक्टर महोदय अलीराजपुर के आदेशानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए एक एक हजार रुपए की चालानी कार्यवाही कर अर्थदंड अधिरोपित किया गया तथा दौबारा इसी प्रकार से शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने पर दुकानें सील करने की कार्यवाही की जाएगी|
 1-वसीम खत्री सोडंवा 
2-अतुल वाणी सोडंवा 
3-सूर सिंह  कैलास सोडंवा 
4-दितला थुटलिया वालपुर 
5-पंकज राठोर वालपुर 
6-धर्मेद्र मोहनलाल वालपुर 
7-प्रियंका सत्यनारायण वालपुर 
8-भूरा वेस्ता वालपुर
साथ ही बिना मास्क के ,बेवजह बाजार में आनेवाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी आज पुलिस बल के सहयोग से 20 से ज्यादा व्यक्तियों पर मोटर वेहिकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई 
Share on WhatsApp