पुत्र ने ही पिता की हत्या की

 वजह जानकर आप भी रह जाएंगे चकित 
 नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 
अलीराजपुर जिले के नानपुर क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिन नृशंस हत्या का पर्दाफाश करते हुए आज पुलिस अधिकारी ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बताई कहानी ।
जिन बच्‍चों की परवरिश के लिए माता पिता दिन रात मेहनत करके खून पसीना एक करते हैं । उसी कलयुगी औलाद ने अपने ही पिता का क़त्ल कर दिया। जो मां बाप अपने बेटे के भविष्य के लिए  दुनिया भर की मुश्किलों का सामना करता है। उसी बेटे ने अपने ही स्वार्थ के कारण पिता का क़त्ल कर दिया। कुछ ऐसा ही हुआ है नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में ।
बेटे ने अपने  ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी देते हुए  थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि ग्राम खंडाला में रहने वाले प्रताप सिंह निगवाल के बेटे रतनसिंह तीखी इमली (30 वर्ष) ने लठ्ठ से वार कर पिता की हत्या कर दी। उसका आरोप था कि छोटे भाई को उसके पिता ने बाइक दिला दी और उसके साथ हमेशा भेदभाव करते है। 
ग्राम खंडाला में दिवासा का त्यौहार था । रतन सिंह पिता प्रताप सिंह निगवाल निवासी तीखी इमली उसके परिवार से अलग रहता था ।घर त्यौहार मनाने आया  था ,तब रतन उसके पिता से बोला कि तूने मेरे से छोटे वाले भाई सुरसिंह को मोटरसाइकिल दिला दी,मैं घर में बड़ा हूं मुझे क्यों नहीं दिलाई बोलकर घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल को तोड़ने के लिए दौड़ पड़ा। तब प्रताप सिंह बोला कि रतन तू मोटरसाइकिल मत तोड़ तब रतन बोला कि तू हमारे पिता होकर भाई भाइयों में भेदभाव करता है। 
कहकर हाथ में लिए लठ्ठ से सिर में मारा। जिससे प्रताप गम्भीर घायल होकर गिर गया। छोटे बेटे सुरसिंह व परिवार द्वारा प्रतापसिंह को एंबुलेंस से अलीराजपुर ले गए।जहां रात्रि इलाज में ही उनकी सांसे थम गई। अलीराजपुर थाने पर मर्ग कायम कर मृतक प्रताप सिंह का पीएम कराया गया।  पुलिस ने बेटे रतनसिंह पर धारा 302 भादवी में प्रकरण दर्ज कर विगत दिनों अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी रतनसिंह पिता प्रताप सिंह जाति निंगवाल उम्र 30 वर्ष को अलीराजपुर में मुखबिर की सूचना पर चौहान पेट्रोल पंप से भागते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। पिता के इस हत्यारे पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 354 /20 के तहत धारा  302 का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र, राजकुमार, बलवंत, मनोज, महिला आरक्षक वर्षा का सहयोग सराहनीय रहा।
Share on WhatsApp