शांति सुरक्षा समिति की बैठक में एसडीम ने कहा
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
भारत देश वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा है।हमारा प्रदेश, जिला भी इससे अछूता नहीं है। पूरे विश्व में अभी तक कोरोना का टीका अस्तित्व में नहीं आया है जबकि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसी संक्रमण काल मे अब लगातार सभी धर्मों के पर्व, उत्सव, त्योहार आने वाले हैं। तीज- त्यौहार उत्साह एवं खुशियों के प्रतीक है। इसे आप जरूर मनाए लेकिन आज की स्थिति के मद्देनजर हद में रह कर।यह बात शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक में जोबट एसडीएम अखिल राठौर ने आमजन से कहीं।
उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में कोरोना को लेकर जितनी जानकारी, सावधानी, उपाय, बचाव के तरीके सुझाए गए हैं, उतना अन्य किसी भी बीमारी के बारे में नहीं बताया गया है।यदि स्वैच्छिक सतर्कता, सावधानी, उपाय अमल में लाए जाते तो कोरोना की विदाई हो चुकी होती।तहसीलदार वंदना किराडे ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही कोरोना हारेगा। उपाय सरल है लेकिन प्रयास की कमी से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
थाना प्रभारी पी एस डामोर एवं एमके रघुवंशी ने पड़ोसी प्रदेश की स्थिति बताते हुए कहा कि इमरजेंसी होने पर ही इलाज या अन्य कार्य के लिए बाहर जाए।वापस आने पर अपना सैंपल जरूर करवाएं।जनपद सीईओ पवन शाह ने कहा कि सुझाए गए उपायों से कोरोना ही नहीं अन्य भी कई सारी बीमारियों से हम बच सकते हैं ।जिस दिन हम यह समझ जाएंगे कि नियमों का पालन खुद के लिए करना है।उस दिन कोरोना हार जाएगा ।
बैठक में शांति, सुरक्षा समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार रखें ।


