समर्पण और सहयोग से दशा और दिशा देने का पहला प्रयास होगा

माली समाज की बैठक में नवीन अघ्यक्ष ने कहा 
माली समाज के अध्यक्ष बने गजानन माली 
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट
नानपुर गोपाल गौशाला में माली समाज की एक वृहद बैठक आयोजित की गई।जिसमें नवीन कार्यकारिणी के गठन सहित पिछले सम्मानित जनों का अभिवादन किया गया ।अध्यक्ष पद सहित नई कार्यकरिणी का गठन किया गया ।जिसमें समस्त समाज जन प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड तहसील मीडिया प्रभारी चिन्टू माली ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क  का उपयोग अनिवार्य रूप से करते हुए सदस्यों को नसीहत व अनुमति दी गईं ।
माली समाज के मुखिया बुधिया जी माली (जाधव) के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रमुख सलाहकार सोमचन्द्र माली के निर्देशन में निर्वाचन सम्पन्न हुआ।माली समाज अध्यक्ष पद हेतु समाज सदस्यों की  सर्वसम्मति से अध्यक्ष गजानन माली(मनीष) चुने गए ।नानपुर माली समाज की कार्यकारिणी भी अध्यक्ष सहित सामूहिक सहमति अनुसार  घोषित की गई ।
कार्यकारिणी सहित सहमति अनुसार उपाध्यक्ष घनश्याम माली,सचिव लखन माली,सह सचिव धर्मेंद्र सुकलाल माली,कोषाध्यक्ष सुनील माली एवं सदस्य राम लाल माली, धनराज माली, तोलाराम माली, बाबूलाल माली ,जोगा लाल माली हेमराज माली को बनाया गया।
मनोनीत होने के बाद पद धारित करते हुए नवीन अध्य्क्ष ने समाज सहित अन्य जनों के सहयोग से प्रगति के प्रयास निरन्तर करते रहेंगे।उक्त कथन में सभी ने सहमति सहित अभिवादन किया।जिससे माली समाज के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत शुभकामनाएं एवं बधाई दी |
Share on WhatsApp