तहसीलदार की कार्रवाई

बगैर मास्क पहने  लोगो की लगाई उठक बैठक , 
पहनवाया मास्क, नगरवासियो ने दिया साधुवाद
आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर में बगेर मास्क पहन कर आने वालों पर शनिवार को प्रशासन सख्त नजर आया। तीन दिन के लॉक डाउन के बाद शनिवार को जैसे ही बाजार खुले नगर के बेरियर नाके पर तहसीलदार यशपाल मुझालदा, नायाब तहसीलदार सरिता गामड़ अपनी टीम के साथ पहोच गए। यहा बगेर मास्क पहने नगर में आने वालों को  कार्रवाई कर रही टीम ने मास्क पहनावाया साथ ही दण्ड के रूप में उठकबैठक लगा कर अगली बार बिना मास्क के ना घूमने की हिदायत दी। नगर में भीड़ ना हो इसलिए अनावश्यक मोटरसायकलों को भी टीम ने नगर में जाने से रोका।इसके अलावा नगर में बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर आज़ाद गेट के समीप चालानी कार्रवाई भी की गई।
जनता ने दिया साधुवाद
नगर बीते दिनों से कोरोना का हॉटस्पोट बनते जा रहा है। नगर के सोश्यल ग्रुपो में नगर में हो रही बेतहाशा भीड़ के लिए भी जम कर चर्चा हो रही थी।  शनिवार को बाजार खुलने के बाद भीड़ नियंत्रण करने के लिए राजस्व द्वारा द्वारा की गई कार्रवाई पर नगर के लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए तहसीलदार सहित टीम को साधुवाद दिया।
Share on WhatsApp