नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट
अलीराजपुर जिले के सभी विकासखण्ड में जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के द्वारा सभी थानों पर थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ की बॉडी टेंपरेचर और पल्स रेट चेक की जा रही है।उसी कड़ी में आज नानपुर में कोरोना संक्रमित 2 केस पाए जाने पर संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना अंतर्गत थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी जवानों के स्कैनिंग की गई।
कोविड-19 देखते हुए कोई जवान इनफैक्ट तो नहीं है, इसकी जांच के लिए उन्होंने यह प्रक्रिया चलाई।चूंकि अलीराजपुर जिले में लगातार बढ़ते केस में अपनी निरन्तर सेवा- सुरक्षा का दायित्व सभी पुलिसकर्मी तन्मयता से दे रहें है ।
संक्रमित एरिया सहित अन्य क्षेत्र में कार्यरत पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्यगत सुरक्षा को लेकर इस प्रक्रिया को किया गया ।थाना प्रभारी श्री मोहनसिंह डावर ने बताया कि सभी पुलिस स्टाफ का परीक्षण किया गया व उन्हें स्वास्थ्यगत सावधानी व बचाव हेतु जानकारी भी दी गई।
वरिष्ठ अधिकारी जन द्वारा अपने स्टाफ के प्रति इस निष्ठा को लेकर आम जनमानस में भी सभी के प्रति सद्भवना बड़ी है ।लगातार बढ़ते संक्रमित के बीच कार्यरत पुलिस की कार्यशैली को ग्रामीणों ने भी सराहा ।
Share on WhatsApp



