आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद की जयंती एक बार फिर राजनीति का अखाड़ा बन गई है। पहले लग रहा था कि कोरोना के चलते इस बार आज़ाद जयंती बेहद शांति और सादगी से निपट जाएगी पर ऐसा हो न सका। दरसल सुबह करीब 10 बजे सांसद गुमानसिंह डामोर,पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, मंडी उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, अजय जायसवाल ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत डावर आदि भाजपा के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड स्थित आज़ाद की आदमगत प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वहा से पैदल आज़ाद स्मृति मंदिर पहुँचे।इसके बाद कॉंग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए नायाब तहसीलदार सरिता गामड़ को अनुविभागीय अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौप दिया।
ज्ञापन में कॉंग्रेस ने आपत्ति लेते हुए बताया कि वर्तमान में धारा 144 छेत्र में लगी हुई है। कोरोना महामारी के चलते एसडीएम ने खुद नगर में तीन दिन का लॉक डाउन लगाया है। एसे में भाजपा के नेता धारा 144 का उलंघन कर बड़ी संख्या में रैली के रूप में बस स्टैंड से स्मृति मंदिर तक गए। ज्ञापन में कहा गया कि भाजपाइयों ने कोरोना महामारी को फैलाने की कोशिश की है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए । कॉंग्रेस ने ज्ञापन में धमकी दी है कि यदि एफआईआर दर्ज नही होती है तो जिला मुख्यालय पर घेराव किया जाएगा।
