बडी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
खट्टाली मस्जिद मोहल्ला निवासी दो बालिका 12 दिन पहले जब कोरोना पाजिटिव आई तब हर किसी ने ईश्वर से यही प्रार्थना की की हमारे गाव की इन मासूमो को जल्द से जल्द इस कोरोना रुपी महामारी से जल्दी मुक्ति मिले।आज वो दिन आ गया जब दोनो मासूम बच्चियो को दुसरी रिपोर्ट नेगेटीव आई।12दिन जिलाआइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहकर और स्वस्थ होकर आज ग्राम में लौट आई।इन्हें आइसोलेशन वार्ड से रिलीज किया गया है!जेसे ही ग्राम मे यह खबर पहुची ग्राम वासियो मे खुशी की लहर दोड़ गई।ग्राम वासियो द्वारा इन मासूम बच्चियो के स्वागत ताली बजाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
दिल मे अगर हौसला ओर जज्बा हो तो हर मुसीबत ओर बीमारी आसान होजाती है
फिर कहते है कि कोरोना वायरस से डरने का नही बल्कि सुरक्षित होकर उससे लड़ने का है।इस बात को सार्थक किया है खट्टाली के कोरोना वायरस से पीड़ित 2 मरीजो ने। करीब 12 दिनों तक जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमण से संघर्ष कर कोरोना वायरस को परास्त कर जंग जीतकर आज मंगलवार को वह डिस्चार्ज हो गए है।अस्पताल से अपने घर जाते वक्त मरीजो की खुशी अलग ही झलक रही थी।आइसोलेशन वार्ड से बाहर निकले ही उन्होंने विजय चिन्ह दिखाकर खुशी का इजहार किया।वही अस्पताल प्रशासन एवं स्टॉफ ने उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें विदाई दी।
संघर्ष कर कोरोना से लड़ते रहे
उल्लेखनीय है कि देशभर में कोरोना महामारी के बीच आदिवासी बाहुल्य इस ग्राम में भी कोरोना वायरस की आमद हुई थी।ग्राम खट्टाली की दो मासूम बच्चिया भी कोरोना से पीड़ित हुई थी। जिनका जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में निरन्तर उपचार चलता रहा। जहां उपचार के दौरान मरीजो ने अपना हौसला ओर हिम्मत नही खोई, सतत संघर्ष कर कोरोना से लड़ते रहे। उनके दिल मे एक ही विस्वास था कि किसी भी तरह से कोरोना को परास्त करना है।विगत दिनों उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आने लगा ओर वह धीरे-धीरे ठीक होने लगी। इस तरह कोरोना से संघर्ष कर जीतकर दोनो मासूमो ने जिला अस्पताल से आज दिनांक 21 जुलाई मंगलवार दोपहर को डिस्चार्ज हुई।
इस दोरान जोबट तहसीलदार कैलाश सस्तिया,ग्राम पटवारी नितेश अलावा,सरपंच पति भारत सिह, उप सरपंच मदन लाल लध्ढा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड ,वरिष्ठ नेता रमेश मेहता ,वरिष्ठ पत्रकार अशोक हिंदुस्तानी हाजी एहमदनूर खत्री,रूपचन्द्र जी राठौड़,बाबूलाल जी वर्मा, एवं ग्राम के समस्त ग्रामीण व युवाओ की पूरी टीम ने सोशयल डिश्टेनसींग का पालन करते हुए स्वागत किया।


