रात 12 बजे आई रिपोर्ट से मचा हड़कंप

नगर के जाने माने निजी डॉक्टर सहित 10 की रिपोर्ट कोरोना पोसेटिव
दोपहर 1 बजे मुनादी कर बन्द करवाई दुकाने
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर में बीती रात करीब 12 बजे कोरोना की नई रिपोर्ट में नगर के 10 लोगो को कोरोना की पुष्टि हुई।रात 2 बजे दो गाड़ियों में मरीजो को प्रशासन ने जिला अस्पताल में शिफ्ट किया।अगले दिन महामारी के मद्दे नजर प्रशाशन ने नगर में दोपहर 1 बजे मुनादी कर नगर के व्यवसायीयो से प्रतिष्ठान बन्द करने की अपील की।बीती रात के  कोरोना केश में नगर के एक प्रतिष्टित डॉक्टर भी कोरोना पोसेटिव पाए गए, जिससे नगरवासियो में भी हड़कम मच गया। हालांकि बीते दिनों निजी डॉक्टर के स्वजन को कोरोना की पुष्टि होने के बाद से ही उन्होंने खुद को होम कोरिन्टेन कर लिया था।
 नगर में कोरोना के लगभग 2 दर्जन एक्टिव केश
बीती रात आई रिपोर्ट को मिला कर नगर में अब कोरोना के लगभग दो दर्जन केश एक्टिव हो गए है।स्वास्थ विभाग द्वारा मंगलवार शाम तक 50 नए सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है।सम्भव है कि नगर में अभी और नए केस इन सेम्प्लो की जांच के बाद निकल सकते है। 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के अधिकारी ओर गणमान्य नागरिक बैठक कर कोरोना के बढ़ते मरीजो को देखते हुए सर्व सहमति से लॉक डाउन लगाने पर भी चर्चा कर सकते है।
वहीं मंगलवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में आजाद नगर थाने पर पदस्थ एक पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।इससे पूरे पुलिस थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया है हालांकि मेडिकल टीम द्वारा पूरे पुलिस थाना स्टाफ की कोरोना जांच के सैंपल लिए जा रहे हैं।
Share on WhatsApp