कोविड संक्रमण रोकने के लिए जनता ने लिया कड़ा फैसला
लॉक डाउन तोड़ने पर दुकानदार, ग्राहक दोनो पर पेनल्टी
व्यापारी, सामान भी ट्रांसपोर्ट से भी नही बुला सकेंगें
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर से बचने के लिए कट्ठीवाड़ा के नागरिकों ने अब तक का सबसे कड़ा फैसला लिया और चार दिनों का कड़ा लॉक डाउन घोषित कर दिया।इस दौरान व्यापारियों को समान की ट्रांसपोर्टिंग की भी मनाही रहेगी, उल्लंघन पर ग्राहक व व्यापारी पर पंचायत द्वारा 2000 ₹ की पैनल्टी भी लगाई जाएगी।कस्बे के झंडा चौक पर आयोजित इस ग्राम सभा में कट् ठीवाड़ा, कवछा की जनता सहित सरपंच प्रतिनिधि पार सिंह बारिया, राजू भाई सहित प्रशासन की और से तहसीलदार संतुष्टि पाल, टीआई एमएस कटारा, मेडिकल ऑफिसर डॉ पवन देवड़ा, जनपद सीइओ इंद्र सिंह पटेल उपस्थित थे।
गुजरात व बाहर के लोगों से फैल रहा संक्रमण
गौरतलब है कि क्षेत्र में निरंतर बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के कारण ग्रामीण परेशान थे, संक्रमण की बढ़ती संख्या और गुजरात की और स्थानीय ग्रामीणों के आने जाने के न रुकने के चलते ग्राम पंचायत को इस तरह का निर्णय लेने को विवश होना पड़ा।
दिहाड़ी कमाने वालों की आपत्ति आई
बैठक में ठेले वालों, रेहड़ी वालों ने टोटल लॉक डाउन पर आपत्ति उठाई। उनके अनुसार उनकी सामग्री बिगड़ेगी जिससे उन्हें नुकसान होगा। किन्तु अन्य लोगों के समझाने व उनके खुद के हित मे होने की बात समझकर उन्होंने भी लॉक डाउन को समर्थन दिया। इस दौरान आशीष जे गुप्ता, वनराज सिंह जादव, संतोष राठौङ, अशोक गुप्ता, गोपाल राठौड़, इशाक मंसूरी,जुगनू (अतहर रिजवफवी),वरसिंह बारिया,भरत राठौङ,ओमकार सिंह जादव, राहिल शेख, इमरान पठान,अमजद पठान,असलम मंसुरी,रफ़ीक मंसुरी, राजेन्द्र लक्षकार, विनोद लक्षकार, कमल कनेश, बंटी शेख, धीरज गुप्ता, घोटु शेख, राजू शेख, नीरज गुप्ता, सुमित राठौड़, भरत भाई होटलवाले, संजू कुलकर्णी सहित अनेक नागरिक, ग्रामीण उपस्थित थे।
Share on WhatsApp

