कोरोना की सोडंवा मै दस्तक

सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट 
सोडंवा तहसील की ग्राम पंचायत वेसवानी मे कल रात एक महिला कोरोना से संक्रमित पाईं गयी थी आज सुबह मौक़ा मुआयना निरीक्षण का काम किरण आजंना एस डी एम सोडंवा निर्भय सिंह पटेल तहसीलदार सोडंवा ने महिला को  एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय अलीराजपुर रवाना किया संक्रमित के आस पास कोई घर नहीं होने से कोई गाँव में ख़तरा नहीं है लेकिन यह परिवार एक अन्य चमारिया के परिवार के साथ लगातार समपर्क मै रहा है इस कारण दोनो ही परिवार के आठ सैम्पल को अलीराजपुर भिजवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी|

एक मात्र खतरे की बात यह है कि चमारिया के द्वारा आज छकतला मै लाला  राठौड़ तथा तेजू राठौड़ के यहा पर जाकर खरीद दारी की गयी है तथा अब वह छकतला मै कहाँ कहाँ गया है यह पता लगाया जा रहाँ है अगर चमारिया संक्रमित नही हुआ है तो खतरे की बात नही है और अगर वह संक्रमित मिलता है तो निश्चय ही छकतला कस्बे के लिए खतरे की घंटी है 06 सैम्पल छकतला से भी लिए गये है| 
इसीलिए सरकार द्वारा जो गाइड लाइन निर्धारित की गई है उसका हमेशा हर आदमी पालन कड़ाई से करे मास्क पहनकर रहे तथा बार बार हाथ धोया करे|
Share on WhatsApp