नानपुर में पहला कोरोना पाजिटिव निकला

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 
नानपुर में आज कोरोना पॉजिटिव केस निकलने से खलबली मच गई ।इतने दिनों से  स्वाथ्य विभाग ,पुलिस विभाग सहित ग्राम वासियों सहित जागरुक नागरिक मंच और साईं समिति द्वारा गांव को सुरक्षित रखने के हरदम प्रयास किये थे।लेकिन आज उनका  भी अथक प्रयास विफल हो गया । 
बताया गया कि केशव नगर अलीराजपुर में कंट्रक्शन कम्पनी में कार्यरत सब इंजीनियर के साथ ऑपरेटर के रूप में नानपुर का उक्त व्यक्ति कार्यरत था ।सब इंजीनियर के पॉजिटिव आने पर इनका भी सेम्पल लिया था जो पॉजिटिव आया ।
वही मौके पर पहुंची हॉस्पिटल टीम और डॉक्टर बीएमओ जयदीप जमीदार कोवेट नोडल अधिकारी और साथ में एसडीएम लक्ष्मी गामड़,तहसीलदार तिलवारी सर और नायब तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी सहित थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर और पटवारी रघु सिंह जमरा मौके पर उपस्थित रहे और कंटेनमेंट एरिया बनाया।
प्रशासन द्वारा परिवार सहित मोहल्ले के सन्दिग्ध जनों का भी सेम्पल ले रहा है।मेडिकल टीम द्वारा पॉजिटिव मरीज को जिला अस्पताल भेजा गया।

Share on WhatsApp