सोमवार को पुलिस ने बन्द करवाई खुली हुईं दुकानें
कट् ठीवाड़ा और चांदपुर में तीन-तीन पाज़िटिव हुए
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
बीते 5 दिनों में 6 कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर कट्ठीवाड़ा क्षेत्र की आम जनता चिंतित है।गुरुवार से सोमवार तक हर दिन औसतन एक संक्रमित मामला सामने आने पर प्रशासन भी भौंचक है।6 केस में तीन कट् ठीवाड़ा और 3 चांदपुर में पाए गए है।यह जानकारी सोमवार को कट् ठीवाड़ा सीबीएमओ डॉ नरेन्द्र भयडिया द्वारा दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को चांदपुर में 2 और पॉजिटिव केस मिले है, जिसमे एक पूर्व संक्रमित युवक की परिजन महिला है, व दूसरी उनके यहां काम करने वाली लड़की है।वंही कट्ठीवाड़ा में रविवार देर रात्रि को मिली रिपोर्ट में मेन बाजार में रहने वाला एक युवक संक्रमित पाया गया,जिसे आलीराजपुर स्थित कोविड सेंटर पर रात्रि को ही भेज दिया गया था।
सोमवार को दुकाने बन्द करवायी गई
रविवार देर रात को जैसे ही युवक के संक्रमित पाए जाने की रिपोर्ट आई, वाट्सएप ग्रुपों में हलचल मच गई।सोशल मीडिया में संक्रमित के बारे में जानकारी दी जाने लगी।बीएमओ डॉ नरेंद्र भयडिया व डॉ पवन देवड़ा ने भी नए केस की पुष्टि की।सोमवार सुबह कट् ठी वाडा स्थित व्यापारी युवक के परिजनों के सेम्पल लिए गए और सावधानी वश पूरे मेन बाजार की दुकानों को बंद करवा दिया गया।
प्रशासन और जनता की बैठक
कट् ठीवाड़ा में पुलिस,प्रशासन और नागरिकों की बैठक थाना परिसर में रखी गई है जिसमें कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में चर्चा की जानी है, यह जानकारी तहसीलदार संतुष्टि पाल द्वारा दी गई।
Share on WhatsApp
