स्वास्थ्य विभाग टीम ने ग्राम का सबसे बड़ा सर्वे किया

256 परिवारों के लगभग 1661 लोगों की थर्मल स्कीनिग 

खट्टाली से बिलाल खत्री

बड़ी खट्टाली क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जोबट व बड़ी खट्टाली स्वास्थ्य विभाग टीम ने रविवार को ग्राम का सबसे बड़ा सर्वे किया।बडी खट्टाली में दो कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर ग्राम के लगभग 256 परिवारों के लगभग 1661 लोगों की थर्मल स्कीनिग कर जांच की। जिसमें 33 सदिग्ध पाये जाने पर उनके सेम्पल  लेकर जाच हेतू भेज दिया है। बीएमओ डॉक्टर विजय बघेल ने बताया कि जोबट क्षेत्र में गत दिनों एक के बाद एक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जोबट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां काफी तेज कर दी थी।


बड़ी खट्टाली में कंटेनमेंट एरिया बना कर अन्य स्थानों को सुरक्षित कर दिया था।सील कर दिया हे तथा कंटेनमेंट जोन के लोगों की जाँच की जा रही हे डाक्टर के सी गहलोत एवं डाक्टर सरिता दुड़वे ने बताया की आज पूरे क़स्बे में थर्मल स्क्रीनिंग की गई ब्लांक मेडिकल आफ़िसर विजय बघेल ने आज दिनभर स्वास्थ टिम के साथ कंटेनमेंट एरिया में तथा अस्पताल परिसर में सेम्पल लिए।वही कोरोना का एक मरीज़ ठीक होकर ग्राम बड़ी खट्टाली में आ चुका हे।


Share on WhatsApp