जोबट में राठौड़ परिवार के चार सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव

परिवार की एक लड़की पहले से ही है कोरोना पॉजिटिव
आशुतोष पंचोली/ हर्षित शर्मा 
अलीराजपुर न्यूज़!
जिले का जोबट क्षेत्र और पूरी तरह से कोरोना हाट स्पाट बन चुका है।शनिवार शाम को जोबट के हनुमानगंज (सब्जी गली) स्थित राठौड़ परिवार के 4 सदस्य कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले हैं।सीएमएचओ डॉक्टर प्रकाश ढोके ने बताया कि इसी परिवार की 2 दिन पूर्व एक 17 साल की किशोरी कोरोना पॉजिटिव निकली थी।इसी परिवार के अन्य बचे हुए सदस्यों की भी कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपलिंग की गई थी जिसमें परिवार के चार सदस्यों की जांच रिपोर्ट शनिवार शाम को पॉजिटिव निकली है। 
जिसमें इस लड़की के 60 साल के दादा, 42 वर्षीय पिता 40 वर्षीय माता और एक 11 साल का छोटा भाई पॉजिटिव निकले हैं।साथ ही इसी परिवार की दो अन्य लड़कियों की भी कोरोना जांच 2 घंटे बाद आएगी वह भी संदेहास्पद लग रही है।
फिलहाल एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना वायरस पाजिटिव निकलने से जोबट नगर में व पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।क्योंकि उक्त क्षेत्र पूर्व से ही कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया हुआ है।जहां से चार और पॉजिटिव केस निकले हैं।सभी को जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की कार्यवाही की जा रही है।

Share on WhatsApp