कोरोना की ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक

घबराया ग्रामीण घर से निकल गया था कहीं
पुलिस, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने सर्चिंग कर खोजा।  
पहुंचाया जिला चिकित्सालय
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
विकासखंड की ग्राम पंचायत थांदला के पटेल फलिया में 35 वर्षीय ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।स्वास्थ्य बुलेटिन जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम थांदला के पटेल फलिया में पहुंची। खबर उस तक पहले ही पहुंच चुकी थी।अतः स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर उसने हुज्जत की, धमाल मचाई। सूचना पर नायब तहसीलदार वंदना किराडे के साथ थाना प्रभारी पीएस डामोर टीम के साथ वहां पहुंचे लेकिन संक्रमित  निकल चुका था। 
                                      
एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार वंदना किराडे, थाना प्रभारी पीएस डामोर, एमके रघुवंशी, सीबीएमओ डॉ अमित दलाल ने थांदला सहित आसपास  के ग्राम सरपंच, तड़वी, चौकीदार, पटेल आदि को अलर्ट कर सर्चिंग  शुरू की। मुनादी करवाई, लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित कर  ग्रामीण से वापस लौटाने का आग्रह किया। 3 घंटे की मशक्कत के बाद संक्रमित ग्रामीण सामने आया।जिसके बाद उसे समझा बुझा कर जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया गया।
                                    
ग्रामीण क्षेत्र में इस केस के पाए जाने से ग्रामीणों की वह धारणा ध्वस्त हुई है जिसमें वह मान रहे थे कि उन्हें कोरोना नहीं होगा। क्षेत्र में एक और मिथक काम कर रहा था कि शराब पीने से कोरोना नहीं होता है।बताया जाता है कि पाया गया कोरोना संक्रमित ग्रामीण शराब का आदी है। शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची तब भी वह ग्रामीण नशे में था। 
किल कोरोना  से पता चला
सीबीएमओ डॉ अमित दलाल ने बताया कि 1 से 15 जुलाई तक चलाए गए किल कोरोना अभियान अंतर्गत उक्त ग्रामीण का 2 दिन पहले ही सैंपल लिया गया था। 
इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने  घर-घर जाकर सर्वे किया  तथा सर्दी, खासी बुखार से ग्रसित व्यक्तियों को  सार्थक ऐप में  दर्ज किया।इस ऐप के माध्यम से सीधे मेडिकल मोबाइल यूनिटी को सूचना पहुंचती है।थांदला के इस ग्रामीण  की सूचना भी पहुंची थी जिस पर मोबाइल यूनिटी ने ग्रामीण का सैंपल लिया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में यह पॉजिटिव पाया गया। डॉक्टर अमीत दलाल ने बताया कि उदयगढ़ विकासखंड को 3 सेक्टरों में बांटा गया है।सेक्टर वाइज मेडिकल मोबाइल यूनिटी टीम में डॉक्टर, एएनएम,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता को शामिल किया गया।संक्रमित पाए गए ग्रामीण की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में अभी पता नहीं चला है। घर के लोग घबराए हुए हैं अतः सैंपल कल  लिए जाएंगे।





 
Share on WhatsApp