कोरोना से भयभीत व्यापारियों ने लिया कम समय दुकान खोलने का फैसला

सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट 
सोडंवा तहसील के व्यवसायक कस्बे सोडंवा वालपुर उमराली छकतला के व्यापारीयो ने अलीराजपुर जिले मै लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फ़ैसला लिया कि सुबह 7 बजे से दोपहर 12बजे तक ही अपनी दुकान खोलने का फैसला लिया है क्यो कि जान है तो जहान है लेकिन कुछ बाहर से आनेवाले व्यापारी गण ने इसका विरोध किया लेकिन बहुमत के आधार पर यह फ़ैसला लिया गया वही सोडंवा तहसील बुधवार तथा रविवार वालपुर शुक्रवार तथा रविवार उमराली शनिवार तथा रविवार को बंद रहेंगे लेकिन छकतला का बाजार दिन एवं मध्य प्रदेश का लोक डाउन एक ही दिन होने के कारण वहा पर बंद एक ही दिन रहेंगा |
 
तहसीलदार महोदय से कुछ व्यापारी यो द्वारा बंद के बाद भी छोटे दरवाजे खोलकर सामान देने बालों पर कठोर दंड देने की मांग की क्यो कि इसके कारण लोग बाजार मै रहते है मोटरसाइकिल पर दो तीन लोग घूमते रहते हैं उन पर कार्य वाही भी करे प्रशासन बगैर मास्क घूमते पाये जाने वाले पर चालानी कार्य वाही हो  जिस पर प्रशासन सख्ती से लागूं करने की आवश्यकता है जिससे हम संक्रमण से बच सकते हैं
Share on WhatsApp