कट् ठी वाड़ा में तीन दिन में हुए तीन कोरोना पॉज़िटिव

कटठीवाड़ा में दो और चाँदपुर क्षेत्र में एक संक्रमित
शनिवार को दोनो क्षेत्रों में कुल 59 सेम्पल लिए गए
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण अब शहरों के साथ ग्रामीण अंचल में भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। तीन-तीन लॉक डाउन के समय भी, जबकि अप्रवासी मजदूरों की भीड़ हजारों की संख्या में गुजरात से क्षेत्र में आई तब भी पूरा क्षेत्र कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह से अछूता रहा, किन्तु अचानक तीन दिनों में तीन संक्रमित पाए जाने पर क्षेत्र की जनता भौंचक है। 
एक ही दिन में दो संक्रमित पाए गए
गुरुवार को क्षेत्र में कोरोना पॉज़िटिव की जानकारी मिलते ही जनता में भय के माहौल बन गया।प्रशासन द्वारा आनन-फानन में कंटेन्मेंट बनाया गया और आवश्यक कार्यवाही की गई।दूसरे दिन कट् ठीवाड़ा में फिर एक ही परिवार में अन्य पॉज़िटिव केस और चाँदपुर में एक युवा बर्तन व्यापारी को पॉज़िटिव मिलने पर आलीराजपुर से आई विशेष टीम के साथ अलीराजपुर भेज दिया गया।बीएमओ डॉ नरेन्द्र भयडिया ने बताया कि उनकी टीम ने कट् ठीवाड़ा में 49 सेम्पल प्रभावित क्षेत्र में लिए है जबकि उन्होंने स्वयं,तहसीलदार संतुष्टि पाल, थाना प्रभारी ईश्वर चौहान के साथ चांदपुर के प्रभावित क्षेत्र में 10 सेम्पल लिए है। 
बढ़ते संक्रमण के बाद भी हल्के में ले रहा प्रशासन
नाम न बताने की शर्त पर स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कट्ठीवाड़ा में तीन दिन में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए,किन्तु अभी तक किसी भी जिलास्तरीय अधिकारी ने क्षेत्र का दौरा नही किया। जबकि अन्य क्षेत्रों में तत्काल उच्चधिकारियों द्वारा दौरा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाते है।

Share on WhatsApp