आशीष सोलंकी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अर्जित किए 84 फ़ीसदी अंक

उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
विकासखंड के ग्राम तलावद निवासी  आशीष सोलंकी ने 12वीं सीबीएसई गणित संकाय मे 84 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।आशीष का चयन विशेष प्रतिभाशाली छात्र के रूप में हुआ था और कक्षा चौथी से ही वह दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदौर मेअध्ययनरत है।दसवीं में आशीष ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे। 
आशीष ने बताया कि वह एग्जाम के बाद से जेई की तैयारी कर रहा है और आईआईटी में जाना चाहता है।आशीष के पापा रामसिंह सोलंकी उदयगढ़ मे खंड स्त्रोत समन्वयक पद पर कार्यरत हैं जबकि मम्मी प्रभा सोलंकी राणापुर में शिक्षिका।गांव के बेटे द्वारा क्षेत्र का नाम रोशन किए जाने पर ग्रामवासियोंं, परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Share on WhatsApp