जिले में फिर फूटा कोरोना बम

5 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 
आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज कि नॉन स्टॉप रफ्तार अब थमने का नाम ही नहीं ले रही है।रात 10:00 बजे आई जांच रिपोर्ट में जिले के कुल 5 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है जिसमें दो खट्टाली व जोबट,चांदपुर भाबरा तीनों शहर में एक-एक केस पॉजिटिव निकले हैं।इसके पूर्व अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर केशव नगर में और कट्ठीवाड़ा में एक युवती पॉजिटिव निकली है।सुबह की जांच रिपोर्ट में जोबट के 2 मरीज पॉजिटिव निकले थे।जिले में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण जमकर फैल रहा है।
सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज को बताया कि शाम को रात 10:00 बजे आई जांच रिपोर्ट में कुल 5 लोग कोरोनावायरस निकले हैं उसमें खट्टाली के विकास कालोनी निवासी एक पुरुष और एक महिला है दोनों की उम्र 25 -25 साल है !इसी प्रकार जोबट में एक 75 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है!चांदपुर में एक 35 साल का पुरुष पॉजिटिव निकला है जोकि राठौड समाज का बताया जा रहा है।इसी प्रकार भाबरा में भी एक 55 साल की महिला कोरोना वायरस पाजिटिव निकली है।चांदपुर को छोड़कर तीन अन्य स्थानों पर मिले पॉजिटिव सभी मुस्लिम समाज के बताए जा रहे हैं।
जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 पर पहुंच चुका है।

Share on WhatsApp