अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या पंहुची दो
संक्रमित परिवार के सम्पर्क में आए लोगों में भय फैला
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में एक पॉज़िटिव और होने से क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या दो हो गई है।दोनों एक ही परिवार से बताए जा रहे है।कोरोना संक्रमित परिवार के सम्पर्क में आए लोगों में भी भय फेल गया है|प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को हवेलिखेड़ा क्षेत्र के एक शिक्षक की पत्नी को गुजरात के पारुल हॉस्पिटल में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया था। प्रशासन द्वारा उसी दिन पूरे परिवार की जांच के सेम्पल ले लिए गए थे,उनमें से फिर से एक सेम्पल पॉज़िटिव मिला है। इस तरह क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो हो गई है।
कॉन्टेक्ट हिस्ट्री की ली जा रही जानकारी
बीएमओ नरेन्द्र भयडिया ने बताया की क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों से जनता को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र में सेम्पलिंग को बढ़ाने की भी बात कही।
