कोरोना को आमंत्रण देते लोगों के विरुद्ध हुई चालानी कारवाही

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट
पंचायत और प्रसाशन के जिम्मेदारों ने दण्ड सहित के साथ दी नसीहत।नानपुर में पंचायत और पुलिस बल सहित प्रसाशन द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। 
चालान बिना मास्क पहने,दो से अधिक दोपहिया पर बैठे ,चार पहिया वाहन पर क्षमता से अधिक लोगों के विरुद्ध आज सिकंजा कसा।
खासकर दुकान पर बिना मास्क पहनकर दुकान से व्यापार कर रहै है ,और सोशल डिस्टेंश का पालन नही कर रहे है ,उन पर चलानी कार्यवाही सहित अंतिम चेतावनी दी गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिन भी पुलिस ने पन्द्रह हजार से ज्यादा का चालान बनाया व समझाइश दी ।ग्राम पंचायत नानपुर सरपंच सावनसिंह मारू और सह सचिव हितेंद्र माली, पटवारी रघुसिंह जामर, पुलिस सहित चोकीदार व अन्य दल ने अभी तक लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने की सलाह दी।

Share on WhatsApp