आंध्र प्रदेश का रहने वाला व्यक्ति पेशे से है इंजीनियर
जिला मुख्यालय का 12 वां कोरोना केस
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़।ब्यूरो चीफ
3 दिन की शांति के बाद जिला मुख्यालय अलीराजपुर की पाश कॉलोनी केशव नगर में आंध्र प्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति कोराना पाजीटिव निकला है।यह नगर का 12 वां एक्टिव केस है।सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने बताया कि आंध्र प्रदेश का रहने वाला व्यक्ति वहां पर किराए से मकान लेकर रहता है।उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना वायरस पाजिटिव निकली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केशव नगर के जिस मकान में आंध्र प्रदेश का यह व्यक्ति रहता है वह मकान कलेक्टर के स्टेनो महेश तोमर जी का है जिनके मकान की ऊपरी मंजिल पर उक्त व्यक्ति रहता है उक्त व्यक्ति अट्ठा साकडी बखतगढ़ मार्ग निर्माण कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर है|अब यह हाईप्रोफाइल मामला हो गया है क्योंकि कलेक्टर के स्टेनो कलेक्ट्रेट में बड़ी तत्परता से और पूरी तरह सैनिटाइज होकर रहते हैं।उसके बावजूद भी कलेक्टर व अन्य अफसरों के संपर्क में आने से अब सभी अफसरों और उनकी भी जांच करवाना पड़ सकती है यह व्यक्ति जिस कंपनी में काम करते हैं उसका ऑफिस भी केशव नगर में होने से ही यह उस ऑफिस से अन्य कई कर्मचारियों के संपर्क में आए हुए हैं जिसके चलते पूरे केशव नगर में हड़कंप की स्थिति है।केशव नगर में जहां-जहां पर इनका संपर्क रहा है उसे कंटेनमेंट एरिया घोषित कर सभी की जांच करवाना चाहिए।
यहां पर नगर की कई जानी-मानी हस्तियों के मकान बने हुए हैं।
