जोबट में दो वही भाबरा क्षेत्र में भी दो पॉजिटिव निकले
आशुतोष पंचोली /हर्षित शर्मा/ विशाल वाणी
अलीराजपुर न्यूज़ टीम ।
अलीराजपुर जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज लगातार मिल रहे हैं विगत 1 सप्ताह से एक भी दिन ऐसा नहीं गया कि जब जिले में कोरोनावायरस पाजिटिव ना मिले हो। जिले में यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, जबकि बीते माह जिले में बहुत शांति बनी हुई थी। जुलाई में यकायक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के विस्फोट पर विस्फोट हो रहे हैं। जिले में अभी की रिपोर्ट अनुसार जोबट क्षेत्र में दो और भाबरा क्षेत्र में भी दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि जोबट के वार्ड नंबर 12 तिलक मार्ग निवासी एक 30 साल का युवक वह पूर्व से घोषित कंटेनमेंट जोन हनुमानगंज की एक शिक्षक की 40 साल की पत्नी कोरोनावायरस पाजिटिव निकली है। उक्त महिला का शिक्षक पति पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिला है। वैसे यह मूल रूप से रहने वाले ग्राम कंधा के हैं किंतु वर्तमान में जोबट में निवासरत है।
इसी प्रकार भाबरा नगर में भी कुंआ चौक निवासी 31 साल का एक युवक पॉजिटिव मिला है और दूसरा युवक ग्राम मेढ़ा में 40 साल का पॉजिटिव मिला है।
जोबट में जिस ग्राम कंधा के शिक्षक की पत्नी भी पॉजिटिव मिली है वह वर्तमान में आशा कार्यकर्ता भी है इससे बड़ी गंभीर स्थिति हो चुकी है क्योंकि शासन द्वारा आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्दी खांसी बुखार के मरीजों के सर्वे का जिम्मा भी दिया हुआ है। अभी महिला अपने सर्वे के दौरान कहां कहां जाकर मिली है इसकी हिस्ट्री मेडिकल टीम को खंगालना चुनौतीपूर्ण होगा।
जिले के भाबरा क्षेत्र व जोबट क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से इन दोनों क्षेत्रों में हलचल सी मची हुई है क्योंकि गुरुवार को भाबरा में एक ही परिवार के 3 सदस्य पॉजिटिव निकले। वही जोबट में कल का दिन शांति भरा रहा था किंतु आज की स्थिति में दोनों जगह मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से फिर से दोनों क्षेत्रों में हलचल सी मच गई है। मेडिकल टीम भेजने की तैयारी स्वास्थ विभाग द्वारा की जा रही है जिले में कोरोनावायरस का आंकड़ा 40 पार हो चुका है इसमें सर्वाधिक जुलाई माह का पख्वाडा जिले पर बहुत भारी पड़ा है।
देखते जाइए हम प्रतिदिन जिले की स्थिति पर आपको समाचार देकर अवगत करा रहे हैं विश्वास और भरोसे के साथ आप जुड़े रहिए अलीराजपुर न्यूज़ के साथ।

