सुबह जिसे बता रहे थे नेगेटिव शाम को उसकी रिपोर्ट आई पोसेटिव

आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर में कोरोना की एक रिपोर्ट में पहले जिस व्यक्ति को नेगेटिव बता रहे थे देर शाम को उसकी दूसरी रिपोर्ट पोसेटिव आ गई।दरसल गुरुवार को मस्जिद मोहल्ले में एक 48 वर्षीय महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी की कोरोना रिपोर्ट पोसेटिव आने के बाद प्रशासन ने उन्हें अलीराजपुर आइसोलेट वार्ड में भेज दिया था।सुबह तक बताया जा रहा था कि जिस घर मे मा बेटी को कोरोना हुआ है वही उसके पति कि रिपोर्ट नेगेटिव है। परंतु शाम को जिला अधिकारी से सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति की भी कोविड 19 रिपोर्ट पोसेटिव है| 
इस बारे में सीबीएमओ मंजुला चोहान ने बताया कि इस परिवार के तीनों सदस्यों को दोपहर में ही अलीराजपुर भेज दिया गया है।श्रीमति चौहान ने बताया कि मुह हिला देने पर या लार कम लेने से रिपोर्ट नेगेटिव हो सकती है। पर एतिहातन उन्हें भी जिला अस्पताल में भेज दिया गया था।जहाँ उक्त व्यक्ति की सेकेंड रिपोर्ट पोसेटिव आई है।
ये है पूरी घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्जिद मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति को गले मे दर्द और सर्दी खासी हो रही थी। जिसका उसने दाहोद में इलाज भी करवाया।सीबीएमो मंजुला चौहान ने पहले बताया था कि उक्त व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है पर उसकी पत्नी और बेटी की कोविड19 रिपोर्ट पोसेटिव आई। 
पोसेटिव मरीज को जिला अस्पताल में भिजवाया गया।साथ ही उस व्यक्ति को भी एतिहातन जिला अस्पताल में भेज दिया गया था। जहाँ उनकी सेकेंड रिपोर्ट पोसेटिव आई है। कोरोना मरीज मिलने के बाद आस पास के मिला कर 11 सेम्पल नए लिए गए है।
Share on WhatsApp