नगर के होनहार युवक हरजीतसिंह राठौर बज्जू का असामायिक निधन

असाड़ा राजपूत समाज में शोक
आलीराजपुर न्यूज डेस्क।
नगर के असाड़ा राजपूज समाज के प्रमुख व्यवसाई शैलेंद्रसिंह राठौर के छोटे पुत्र हरजीतसिंह राठौर बज्जू का तीस वर्ष की अल्पायु में आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया। अंत्येष्टि स्थानीय विश्राम घाट मुक्तिधाम पर  गुरुवार को की गई जहां उनके पिता शैलू भाई ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि में क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर षाह, नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल, पूर्व नपाउपाध्यक्ष विक्रम सेन, सहित नगर के गणमान्य नागरिक असाड़ा राजपूत समाजजनों ने भाग लेकर हरजीतसिंह राठौर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ज्ञात रहे कि हरजीतसिंह राठौर बहुत की कुशाग्र बुद्धि के थे। 


आरंभ से अध्ययन में होशियार रहे बज्जू ने आरंभिक शिक्षा स्थानीय डान बास्को अकादमी से प्राप्त की। पश्चात 10वीं से 12वीं तक कोटा में पढ़ते हुए आईआईटी की कोचिंग प्राप्त की। आईआईटी में उत्तीर्ण होकर बैंगलोर से बीटेक किया। बीटेक करते हुए इनकी नौकरी इंफोसिस बैंगलोर में लग गई। उसके बाद यह घर आए और घर रहकर ही आईआईएम की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने पर आईसीआईसीआई लोंबार्ड मुंबई में अच्छे पैकेज पर इनको नौकरी मिली। मुंबई से इनका तबादला बड़ौदा हो गया। नौकरी के दौरान ही ये पीलिया की बीमारी से ग्रसित हो गए । जिसका उपचार भी करवाया ठीक भी हो गए किंतु पीलिया पुनः रीपीट हो जाने से इन्हें बड़ौदा में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर इन्हें एअर एंबूलेंस से नईदिल्ली ले जाया गया किंतु उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः बुधवार को इनका असामयिक निधन हो गया। बज्जू बेहद मिलनसार, हंसमुख, गायक कलाकार व मित्रों में हर दिल अजीज थे। इनके असामायिक निधन से सभी मित्रों, परिचितजनों आदि में गहरा शोक व्याप्त हो गया। 
इन्हौने की शोक संवेदना व्यक्त 
हरजीत सिंह राठौर  बज्जू के  आकस्मिक निधन पर पत्रकार रघु कोठारी, आशुतोष पंचोली, आशीष अगाल, हितेंद्र शर्मा, सहयोग संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित, बज्जू मित्र मंडल के प्रिंस  सोनी,उत्तम कोठारी, दाहोद गुजरात के मित्र मंडल व समाज जन असाड़ा राजपूत समाज के यतिंद्र सेठ,  राजेश आर वाघेला, उमेश वर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिकों मित्र जनों असाडा राजपूत समाज जनों ने गहरी शोक संवेदना की। सभी ने दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शैलू भाई व राठौर परिवार को यह दुख सहन करने का साहस और शक्ति प्रदान करें।


Share on WhatsApp