सोडंवा मै भी दुकान पर ताला
सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
सोडंवा तहसील मुख्यालय पर लगातार लाक डाउन के नियमों को तोड़ने की शिकायत से अजीज आकर आज सुबह तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल प्रातः भ्रमण हेतु निकले तो सोडंवा कस्बे के साकडी रोड पर एक किराना दुकानदार सामान देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है वह मेडिकल स्टोर की आड़ मै किराना तथा जनरल स्टोर का सामान बेचते हुए पाये गये जिसको देखते हुए 07 दिवस के लिए तत्काल दुकान सील कर दिया गया है मालूम हो कि जिला दंडाधिकारी महोदय अलीराजपुर ने 14,15 जुलाई तक सम्पूर्ण लोक डाउन लागूं किया हुआ है पुलिस प्रशासन लगातार दुकान बंद रखने की अपील कर रही है लेकिन दुकानदार अपने लालच मै हाफ शटर खोल कर सामान दे रहे है शासन ने मेडीकल ,कीटनाशक, दूध जैसे अनिवार्य सेवा की आड़ मै अन्य सामग्री देने की आदत पर बाज आने की नसीहत दी है

