उल्लंघन करने वालो पर हुई चालानी कारवाई
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
जोबट क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए मंगलवार को स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुप अपनाया।तथा जिला प्रशासन द्वारा 15 जुलाई तक संपूर्ण जिले में लॉकडाउन करने के निर्देश के बाद जोबट में इस आदेश का खासा असर नजर आया।लाकडाउन होने के बावजूद भी सड़कों पर कर्फ्यू का नजारा दिखाई दिया। एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार कैलाश ससत्या,टी आई कैलाश चौहान की टीम ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही करते हुए लगभग ₹18000 वसूले।
देर शाम आई सूची में जोबट क्षेत्र में तीन और कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब जोबट क्षेत्र में 12 मरीज कोरोनावायरस से पिडित हो चुके हैं ।जबकी बड़ी खट्टाली में एक और मरीज मिलने के बाद चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।देर रात्रि में इन्हें स्वास्थ विभाग की टीम ने जिले के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया।
धीमी गति से बढ़ रहे मरीजों को संख्या को लेकर क्षेत्र में चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह मैदान में डटा हुआ है।तथा कंटेनमेंट जोन के अलावा कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री वाले लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। करीब 5 दिनों में 500 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। तथा उसमें से कुछ की रिपोर्ट राहत भरी भी रही।
Share on WhatsApp


