जोबट में दो केस और निकले पॉजिटिव
एक 75 के बुजुर्ग तो दूसरी 17 साल की लड़की
आशुतोष पंचोली/ हर्षित शर्मा
अलीराजपुर न्यूज़!
जिले में कोरोना ने अब नॉनस्टॉप रफ्तार पकड़ ली है पिछले 5 दिनों से जिले में लगातार कोरोना वायरस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव निकल रही है। बुधवार की सुबह इंदौर से आई एक जांच रिपोर्ट में जोबट के 75 साल के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वही जोबट के सुभाष मार्ग स्थित एक 17 साल की राठौड़ समाज की लड़की की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने से जोबट में फिर से भारी हड़कंप मच गया है। जिले का कोरोना हाट स्पट जोबट क्षेत्र बन चुका है।जहां पिछले 7 दिनों में 13 मरीज कोरोना पाजिटिव के निकल चुके हैं। जिसमें समीपस्थ ग्राम कंदा व खट्टाली भी शामिल है।
सीएमएचओ प्रकाश ढोके ने बताया कि जोबट में के 75 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाजिटिव निकली है।उनका सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजा गया था, वही सुभाष मार्ग पर स्थित राठौड़ समाज की एक 17 साल की लड़की की जांच अलीराजपुर में ही की गई थी। उक्त लड़की को अन्य बीमारी भी है जिसमें अस्थमा की बीमारी भी प्रमुख है। उसके उपचार के लिए परिजनों ने बड़वानी सहित अन्य स्थानों पर भी उपचार करवाया है । जिले में जो कोरोना के मरीज मिल रहे हैं वह पूरे जिले के लिए चिंता का विषय है। यदि इस प्रकार से कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में मेडिकल टीम वह प्रशासन के लिए बहुत सारी कठिनाइयां सामने आने वाली है।हालांकि प्रशासन ने एहतियातन 15 जुलाई गुरुवार तक पूरे जिले में लॉकडाउन पूर्व से ही घोषित किया हुआ है किंतु जिस ढंग से प्रतिदिन कोरोना वायरस के मरीज जिले में निकल रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि अब जिले में लॉकडाउन और बढ़ाए जाने पर जिला प्रशासन को कठोर निर्णय लेना पड़ेगा।जोबट के समीप खट्टाली में चार केस पॉजिटिव निकल चुके हैं।जोबट नगर के गणमान्य लोगों का कहना है कि लांकडाउन आगे बढ़े जिससे कोरोना की चेन टूट सके
