*रात को आई इंदौर की जांच रिपोर्ट में तीन और कोरोना पाजिटिव निकले, 2 जोबट व 1 खट्टाली का*
आशुतोष पंचोली
*आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर जिले में कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज मिलने का क्रम लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार सुबह से लेकर रात 10:00 बजे तक आई जांच रिपोर्ट में जिले के कुल 7 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसमें एक जिला मुख्यालय अलीराजपुर, जोबट के तीन, भाबरा का एक खट्टाली का एक व ग्राम कंदा का एक युवक कोरोना पाजिटिव मिला है।
इंदौर से मिली देर रात की रिपोर्ट में जोबट में पूर्व से घोषित कंटेनमेंट जोन हनुमानगंज के दो लोग ओर कोरोना वायरस पाजिटिव निकले हैं। रात की रिपोर्ट में जोबट के दो लोग मिले हैं वे पति पत्नी है। वही खट्टाली में पूर्व में कोरोना वायरस पाजिटिव मिले परिवार का पड़ोसी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह रात की रिपोर्ट है जबकि इसके पूर्व दिन में अलीराजपुर में खजाना कलेक्शन में काम करने वाला कर्मचारी पॉजिटिव मिला था और सुबह की इंदौर से आई जांच रिपोर्ट में भाबरा आजाद कुटिया के पास रहने वाला एक युवक व ग्राम कंदा का एक युवक एवं जोबट का मटन मार्केट के पास रहने वाला एक युवक कोरोना पाजिटिव निकला था। जोबट में देर रात की जो रिपोर्ट में 2 लोग पॉजिटिव मिले वे हनुमान गंज निवासी मुस्लिम समाज के हैं। खट्टाली में भी मुस्लिम समाज का युवा ही पॉजिटिव निकला है। इसके पूर्व सुबह भाबरा में भी आजाद कुटिया के समीप रहने वाला युवक जो पाजिटिव निकला वह भी मुस्लिम समाज का ही है।
आलीराजपुर में तीन दिन में 10 लोग हुए कोरोना पाजिटिव*
जिला मुख्यालय अलीराजपुर नगर में शनिवार रविवार के बाद आप सोमवार को भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का क्रम जारी रहा शनिवार को 7 लोग रविवार को दो और सोमवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इस प्रकार मात्र 3 दिन में ही नगर में 10 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिलने से पूरे नगर में हड़कंप की स्थिति है। सोमवार शाम को मिला युवक हार्ड गली में एसबीआई ब्रांच के ऊपर रहता है इसके अलावा वह राजवाड़ा प्रांगण स्थित अपने एक अन्य मकान में भी आना-जाना करता था पुलिस प्रशासन की टीम शाम को हाट गली पहुंची और सोमानी बिल्डिंग में क्वारंटाइन की कार्यवाही की। साथी हार्ड गली के एक भाग को कंटेंनमेंट क्षेत्र भी घोषित कर दिया है जिला प्रशासन को वह मेडिकल टीम को अब जिले में बहुत एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
*
जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने सोमवार को आपदा प्रबंधन की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 15 जुलाई तक संपूर्ण जिले में लॉकडाउन घोषित कर दिया है जिसमें अत्यावश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की गई है बैठक में सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला,नपा अध्यक्ष सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान व माधव सिंह डावर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर सहित अन्य सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। लगातार बढ़ते कोरोना मरीज की वजह से पूरे जिले में अब लोग सशंकित व भयभीत हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों में कोरोना को लेकर कई प्रकार की शंका कुशंका जन्म ले रही है।
Share on WhatsApp

