जोबट, कंदा और भाबरा के युवक निकले पॉजिटिव
आशुतोष पंचोली/ हर्षित शर्मा
अलीराजपुर न्यूज़!
अलीराजपुर जिले में कोरोनावायरस पाजिटिव मरीज मिलने का क्रम लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।सोमवार की सुबह इंदौर भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर फिर से हड़कंप मचा है। जिले के जोबट नगर व जोबट के समीप ग्राम कंदा व भाबरा(आजाद नगर) का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है! लगातार बढ़ते कोरोना मरीज की वजह से पूरे जिले में अब लोग सशंकित व भयभीत हो रहे हैं।जिसके चलते लोगों में कोरोना को लेकर कई प्रकार की शंका कुशंका जन्म ले रही है। सीएमएचओ डॉक्टर प्रकाश ढोके ने बताया कि इंदौर से आई जांच रिपोर्ट में जोबट स्थित मटन बाजार के पास रहने वाला एक युवक कोरोना पाजिटिव निकली है। इसके अलावा समीपस्थ ग्राम कंदा का एक आदिवासी युवक भी कोरोना पाजिटिव निकला है।भाबरा (आजादनगर)आजाद कुटिया मार्ग का एक युवक भी कोरोना वायरस पाजिटिव है।जिसकी जानकारी जोबट और आजाद नगर बीएमओ को दी जा चुकी है।इस मामले में मेडिकल टीम कुछ ही देर में तीनों युवकों घर पहुंच कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में लाने की तैयारी में जुट चुकी है।
ज्ञात रहे कि जिले में 3 दिनों में कुल 12 कोरोनावायरस सामने आ चुके हैं और साथ ही करीब 120 लोगों की जांच रिपोर्ट आज सोमवार शाम तक आने की संभावना है जिससे जिले में और कोरोना वायरस पाजिटिव की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।अलीराजपुर जिला अभी तक कोरोना पॉजिटिव मामले में बहुत पीछे था किंतु 3 दिनों में जो रफ्तार मरीजों के मिलने की बड़ी है उससे पूरा जिला ही धीरे धीरे कोरोना वायरस संक्रमण की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।वैसे जिले का सोंडवा व कठ्ठीवाड़ा विकासखंड अभी तक कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त है बाकी जिले के 4 अन्य विकास खंडों से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं! जिला प्रशासन को वह मेडिकल टीम को अब जिले में बहुत एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
