क्षेत्र में पंचोटिया सर के रूप में जाने जाते थे
शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी थे
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
कट् ठीवाड़ा क्षेत्र में पंचोटिया सर के नाम से प्रसिद्ध वरिष्ठ शिक्षक और समाजसेवी जगदिशचंद्र पंचोटिया का निधन शनिवार शाम को 72 वर्ष की अवस्था में वाघोड़िया (गुजरात))स्थित निजी हॉस्पिटल में हुआ, जिनकी अंत्येष्टि रविवार को स्थानीय मुक्तिधाम पर की गई। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के गणमान्य,जनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शैक्षिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यो में अग्रणी रहे
स्व.पंचोटिया ने अपने अध्यापन कर्म को जीवटता से पूर्ण किया और ग्रामीण विद्यार्थियों को निरन्तर, नियमित अध्यापन के लिए उपलब्ध रहे। आवागमन के साधनों के अभाव के बावजूद पैदल या सायकल से दूरस्थ अंचल की शालाओं में जाकर भी उन्हें नियमित पढ़ाई करवाई।
वे राधा कृष्ण मंदिर, मेघ मांडवा स्थित राम मंदिर से भी जुड़े रहे। के समय समय पर वहाँ की गतिविधियों में सक्रिय भाग लेते रहते थे। उन्होंने राम-नाम का बैंक बनाया हुआ था जिसमें अनेक भक्तों ने लाखों राम नाम लिख कर जमा करवाया हुआ था। दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज के विभिन्न आयोजनों में उनकी गहरी छाप रहती थी। क्षेत्र में उनकी कमी को वर्षों महसूस किया जाता रहेगा।
