अलीराजपुर नगर में कोरोना का बम विस्फोट

एक ही दिन में 7 कोरोना पाजिटिव निकले, जिसमें खजाना कलेक्शन खत्री परिवार के एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल 
आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय अलीराजपुर पर शनिवार 11 जुलाई का दिन बहुत भारी साबित हुआ। इस दिन अलीराजपुर नगर में 6 घंटे के भीतर ही 7 लोग कोरोना वायरस निकले हैं जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य भी शामिल है। पूरे नगर में हड़कंप वह गहमा गहमी की स्थिति है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि नगर जो कि अब तक सबसे सुरक्षित माना जा रहा था उसमें एक ही दिन में 7 लोग कोरोना वायरस पाजिटिव निकलेंगे। इसके लिए कौन जिम्मेदार है यह तो बाद में पता चलेगा किंतु वर्तमान की सच्चाई यह है कि अलीराजपुर अब कोरोना वायरस संक्रमित नगर हो चुका है। पूरे विश्व के पटल पर अलीराजपुर भी अब कोरोना संक्रमित  हो चुका है। सीएमएचओ डॉक्टर प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि  नगर में आज दिन भर में कुल सात कोरोना वायरस पाजिटिव पहली बार एक ही साथ निकले हैं। 
इसमें सबसे बड़ा मामला खजाना कलेक्शन खत्री परिवार मुस्लिम समाज के एक ही परिवार के 5 सदस्य हैं, जिसमें 4 बच्चे और एक व्यक्ति शामिल है जो कि दावल शाह मोहल्ले के है। इसके अलावा नगर के पशुपति मार्ग कुमार वाडा में भी एक युवक पॉजिटिव निकला है। साथ ही अस्पताल मार्ग स्थित सहयोग कॉलोनी में भी पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी पाजिटिव निकला है।जिसके चलते प्रशासन यकायक हड़बड़ी की स्थिति में आ चुका है। 
नगर में प्रशासन ने एक साथ तीन कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी कर ली है। सीएमएचओ प्रकाश ढोके ने बताया कि अभी तक अलीराजपुर नगर कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त था किंतु एक साथ इतने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने से जिला अस्पताल प्रशासन के लिए गंभीर चुनौतियां सामने खड़ी हो चुकी है। नगर की जनता को बहुत धैर्य साहस के साथ इस संक्रमण को रोकने के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा अन्यथा आगामी दिनों में नगर हॉटस्पॉट बन सकता है। 

सहयोग कॉलोनी में कोरोना वायरस पाजिटिव मिलते ही इसकी जानकारी जैसे ही कॉलोनी रहवासियों को लगी कॉलोनी रहवासियों ने ही सबसे पहले पुलिस प्रशासन को अपनी ओर से भी सूचना दी और कहा कि कॉलोनी को तुरंत कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए सैनिटाइजेशन किया जाए। इस पर नवागत एसडीएम लक्ष्मी गामड़ एसडीओपी रणजीत बब्बर, टी आई दिनेश सोलंकी,तहसीलदार तिलवारे जी, पटवारी किशोर बैरागी,नायब तहसीलदार सरिता कामड़ सदल बल सहयोग कॉलोनी में पहुंचे और कॉलोनी को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने की इंतजाम की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अपने मातहत कर्मचारियों को दिए। कॉलोनी वासियों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले सभी प्रकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा इसी दौरान पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि दावल सममूल्य में भी कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है प्रशासन का अमला तुरंत ही वहां पहुंचा और आवश्यक तैयारियां की।





Share on WhatsApp