जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के शुभारंभ पर लगी कार्यशाला

बच्चों के जन्म में अंतराल रख कर कुपोषण और जनसंख्या विस्फोटक को नियंत्रित किया जा सकता है-डॉ भयडिया
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की  रिपोर्ट
अधिक बच्चों के जन्म में न्यूनतम अंतराल रखकर, कुपोषण और जनसंख्या विस्फोटक जैसी गम्भीर समस्याओं से निबटा जा सकता है ये विचार शनिवार को स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के शुभारंभ पर बीएमओ डॉ नरेंद्र भयडिया ने कही। इस अवसर पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस अवसर सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया। 
11 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर डॉ भयडिया ने पोषण पुनर्वास केंद्र की माताओं को बताया कि परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रयोग से जनसंख्या नियंत्रण करके बच्चों के  पोषण स्तर में सुधारा जा सकता है। इस अवस्सर पर बच्चों के पोषण स्तर के सुधार के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गई। कार्यशाला में मेडिकल ऑफिसर गीत वर्मा, आतिष भगोरे, जितेन्द्र बघेल, राजेश राठौड़, सुरेश अजनार सहित अन्य स्टाफ़ उपस्थित था। 
Share on WhatsApp