अलीराजपुर जिले में दो बच्चे निकले कोरोना पाजिटिव

खट्टाली के जिस मुस्लिम युवक की  बड़ौदा में जांच थी पॉजिटिव उसी का लड़का और लड़की निकले कोरोना पाजिटिव, 
मेडिकल टीम पहुंची खट्टाली, अलीराजपुर जिले में लगातार तीसरे दिन फूटा कोरोना बम 
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़।ब्यूरो चीफ
जिले में लगातार तीन दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।जिले में पहली बार दो मासूम बच्चों को कोरोना वायरस रिपोर्ट पाजिटिव आई है।यह दोनों बच्चे खट्टाली के मुस्लिम समाज के खत्री परिवार के उस युवक के बेटे ,बेटी है जिसकी बड़ौदा में जांच पॉजिटिव निकली थी। उक्त युवक फिलहाल बड़ौदा में उपचार रत है किंतु उसका परिवार खट्टाली में ही निवासरत है।सीएमएचओ डा.प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि दोनों मासूम बच्चों को मेडिकल टीम द्वारा जिला अस्पताल अलीराजपुर लाया जा रहा है 11 साल की लड़की 13 साल के लड़के को पॉजिटिव रिपोर्ट निकलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 
खट्टाली ग्राम के खत्री परिवार में एक ही परिवार में अब तीन लोग कोरोनावायरस पाजिटिव के हैं ।जिला प्रशासन को और मेडिकल टीम को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में आप पुरजोर ताकत लगाना होगी। साथ ही नागरिकों को भी इस मामले में अब अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिले में कहीं भी मास्क का उपयोग ग्रामीण जन व अन्य लोग नहीं कर रहे हैं, यह बहुत चिंता की बात है ।मेडिकल टीम ने सभी जिले वासियों से मास्क का उपयोग करने, बार बार हाथ धोने वह कोरोना वायरस से संबंधित सभी सावधानियां बरतने की विनम्र अपील की है।
Share on WhatsApp